{"_id":"48-45312","slug":"Bijnor-45312-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मैजिक से 42 बोरे बीपीएल गेहूं पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा मैजिक से 42 बोरे बीपीएल गेहूं पकड़ा
Bijnor
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। राजस्व विभाग एवं पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने एक टाटा मैजिक से 42 बोरे गेहूं पकड़ा है जो कि बीपीएल कार्डधारकों को वितरित होना था। गाड़ी चालक के अनुसार उसने यह गेहूं एक राशन डीलर की दुकान से भरा था तथा एक मैदा मील में बेचने जा रहा था।
राजस्व विभाग की टीम में नायाब तहसीलदार नजीबाबाद महेंद्र सिंह एवं पूर्ति निरीक्षक रामपाल सिंह, थानाध्यक्ष राजवीर सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि एक राशन डीलर प्रेम सिंह निवासी बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर राशन का गेहूं एक मैदा मिल में बेचने जा रहा था। उन्होंने बताया कि ग्राम लालपुर के जंगल में एक लिंक रोड पर टाटा मैजिक में राशन कार्डधारकों का करीब 42 बोरे गेहूं पकड़ा है। चालक संजय के अनुसार वह गेहूं उसने सस्ते गल्ले की दुकान बेगमपुर शादी से भरा था। गेहूं को राशन डीलर प्रेम सिंह ने भरवाया था। पुलिस ने राशन डीलर प्रेम सिंह को हिरासत में ले लिया है। राशन डीलर प्रेम सिंह ने पुलिस व टीम को बताया कि वह राशन का गेहूं उसका नहीं है चालक उसे फंसा रहा है। समाचार लिखे जाने तक जांच व कार्रवाई जारी थी। गेहूं से भरी गाड़ी थाने में खड़ी थी।