{"_id":"48-45251","slug":"Bijnor-45251-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबके प्यारे चाचा नेहरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबके प्यारे चाचा नेहरू
Bijnor
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बुधवार को बाल दिवस के रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में गोष्ठियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। उधर, जिला कांग्रेस कमेटी ने भी जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस मनाया।
शिक्षा विभाग द्वारा इंदिरा बाल भवन में आयोजित मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य कर मूकबधिर बच्चोें ने सबका मनमोहा। फैंसी ड्रेस में चाईनीज गर्ल बनी शगुन, आदिवासी बने सादिक व फरिश्ता बनी अदिति ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। फ्रॉग रेस में आशु प्रथम, करन पाल द्वितीय व रोहित तृतीय रहा। मुख्य अतिथि डीएम डॉ. सारिका मोहन ने प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. अमृता सिंह, एसडीएम सदर मंजुलता, डिप्टी बीएसए सुकंजबाला के अतिरिक्त धामपुर, नजीबाबाद व नगीना क्षेत्र भी कई अफसरों के परिजनों ने हिस्सा लिया। जादूगर एनए पाशा ने मैजिक शो भी हुआ।
कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय पर नेहरू जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिलाध्यक्ष अवनीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान इंदरपाल सिंह, यादराम सिंह, मुनिदेव शर्मा, अमराव सिंह थौलिया, इकबाल ठेकेदार, सतीश त्यागी, शेर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
गोविंद मार्निंग क्लब बिजनौर के सदस्य नेहरू स्टेडियम पर एकत्रित हुए और चाचा नेहरु की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। कर्मचारी नेता राकेश शर्मा की अध्यक्षता और व्यापारी नेता राजेंद्र गौतम के संचालन में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने चाचा नेहरू को देश का गौरव करार दिया। दिनेश, संजीव, रत्नमूर्ति गौतम, बहाव, डॉ. शमीम, आईएस भटनागर, वेदप्रकाश, अशोक, अशोक, सनी तोमर, करन सिंह, दिनेश, संजीव, गणेश आदि रहे।
...हम बच्चे कर दिखलाएंगे
नजीबाबाद। हम परम पिता के बच्चे हैं, धरती पर स्वर्ग बसाएंगे, जो काम बड़ों से हो न सका, हम बच्चे कर दिखलाएंगे... सरीखी जोश भरी कविताओं के साथ बाल दिवस मनाया गया।
रमेश नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में चाचा नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। चाचा नेहरू की शान में कविताएं व गीत सुनाते हुए बच्चों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। लव, कुश ने कंठस्थ हनुमान चालीसा व वैभव ने फिल्मी गीत सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। लव, कुश, पार्थ व समीक्षा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व मान्या, मयंक, वैभव, वंशिका, कनिका, मुस्कान, हर्ष, नैंसी, अंशिका, अर्पित, अर्पण व अक्षित आदि बच्चों ने गीत व कविताएं प्रस्तुत कर मन मोह लिया। गीता बहन, शालू बहन, सुमन वर्मा, मिथलेश वशिष्ठ, शकुंतला वैश्य आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।