{"_id":"48-45147","slug":"Bijnor-45147-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल करें 108 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायल करें 108
Bijnor
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। अब 108 ट्रोल फ्री नंबर डायल करें और मुफ्त में एंबुलेंस सेवा प्राप्त करें। रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस समाजवादी स्वास्थ्य एंबुलेंस सेवा को झंडी दिखा दी है। सेवा की 13 एंबुलेंस सोमवार देर शाम बिजनौर पहुंच गईं।
समाजवादी स्वास्थ्य एंबुलेंस सेवा का संचालन इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विस (ईएमटीएस) के द्वारा किया जाएगा। एंबुलेंस पर पैरामेडिकल स्टाफ से लेकर ड्राईवर तक सभी कंपनी के कर्मचारी होगे। इस योजना के तहत जिले को 13 एंबुलेंस मिली हैं। 11 एंबुलेंस प्रत्येक ब्लाक के संबंधित थाने में खड़ी होंगी और एक एंबुलेंस जिला अस्पताल व दूसरी थाना कोतवाली शहर में खड़ी होगी। इनका संचालन कानपुर स्थित कंपनी के मुख्य केंद्र से किया जाएगा। सभी को नेटवर्किंग के सहारे मुख्य केंद्र से जोड़ा जाएगा। किसी आपदा अथवा दुर्घटना में घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 108 ट्रोल फ्री नंबर डायल किया जाएगा। इसकी सूचना कानपुर स्थित कंपनी के हैड आफिस को होगी, वहीं से संबंधित ब्लाक क्षेत्र की एंबुलेंस को घटनास्थल पर जाने के निर्देश मिलेंगे। यह एंबुलेंस 20 से 25 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच जाएगी। उधर, सीएमओ डॉ. शशि कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में एंबुलेंस का संचालन किया जाएगा।