{"_id":"48-45090","slug":"Bijnor-45090-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों को घायल कर नगदी छीनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों को घायल कर नगदी छीनी
Bijnor
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नगीना। विवाह कार्यक्रम में शामिल चार लोगों ने ठेले पर अंडे बेच रहे एक युवक और उसके भाई को लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया और उनसे तीन सौ रुपये छीन कर ले गए।
नगीना सीएचसी में रविवार की सुबह मेडिकल कराने पहुंचे तहसील क्षेत्र के ग्राम रायपुर सादात निवासी शरफुद्दीन ने बताया कि ग्राम के ही ताहिर, सलीम, नफीस, अरशद और खुर्शीद ग्राम पंचायत चुनाव के समय से उनसे रंजिश रखते हैं। शनिवार को ग्राम में पड़ोस में हो रहे विवाह कार्यक्रम में चारों आरोपी पहुंचे। शरफुद्दीन का आरोप है कि चारों ने वहां चाय और अंडों का ठला लगाने वाले उसके छोटे भाई साजिद के ठेले पर अंडे खाये और रुपये मांगने पर गाली गलौच कर मारपीट करने लगे। जब वह अपने भाई को बचाने पहुंचा तो चारों ने उस पर भी लाठी डंडों से हमला बोल दिया। बाद में आरोपियों ने घर की छत पर चढ़ कर पथराव किया। नगीना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने एसपी बिजनौर को प्रार्थना पत्र देकर चारों आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर कार्रवाई कराने की मांग की।