{"_id":"48-45081","slug":"Bijnor-45081-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी के साथ दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी के साथ दबोचा
Bijnor
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर। पुुलिस ने मुहल्ला सैनीपुरम में छापा मारकर दंपति को अवैध रूप से शराब और आतिशबाजी बेचते हुए पकड़ा है। बरामद सामान घर में एक गड्ढे में छिपाकर रखा गया।
शनिवार की रात एसओ सतीश शर्मा ने सूचना पर पुलिस बल के साथ मुरादाबाद मार्ग पर मुहल्ला सैनीपुरम में बबलू सैनी के मकान पर छापा मारा। थानाध्यक्ष के मुताबिक गृह स्वामी बबलू और उसकी पत्नी संतोष को शराब एवं आतिशबाजी की बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मकान के फर्श के अंदर छुपा कर रखी गई भारी मात्रा में दूसरे प्रदेश की शराब एवं आतिशबाजी बरामद की। बबलू के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम एवं संतोष के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर पुलिस ने मुहल्ला शहीदनगर निवासी इकषल को सट्टे की खाईबाड़ी करते दबोचा है।