फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   931 couples tied the knot in the district

जिले में 931 युगल दांपत्य बंधन में एक हुए

Sun, 12 Dec 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
931 couples tied the knot in the district
जिले में 931 युगल दांपत्य बंधन में बंधे
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 15 स्थानों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुए हैं। कार्यक्रमों में 931 युगल दांपत्य बंधन में बंध गए। शासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को वस्त्र आदि सामान दिया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जिले में सभी 11 ब्लॉक तथा बिजनौर, किरतपुर, नजीबाबाद तथा नूरपुर नगर निकाय में संपन्न हुए हैं। कुल 966 सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य था। इनमें 931 युगल का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया है। सबसे अधिक 101 शादी कोतवाली ब्लाक में हुई हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से हर युगल को नकद धनराशि दी गई है। साथ ही खान-पान तथा वस्त्र, बर्तन आदि सामान देने का व्यय उठाया गया है। बताया कि अफजलगढ़ ब्लाक में 99, नजीबाबाद ब्लाक में 60, किरतपुर ब्लाक में 67, हल्दौर ब्लाक में 63, धामपुर ब्लाक में 60, कोतवाली ब्लाक में 101, जलीलपुर ब्लाक में 80, स्योहारा ब्लाक में 57, मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक में 90, नूरपुर ब्लाक में 90, तथा नहटौर ब्लाक में 57 सामूहिक विवाह हुए हैं। इसके अलावा नगरपालिका नजीबाबाद में 11, किरतपुर में 19, नूरपुर में 42, बिजनौर में 35 शादी कराईं गई है।

बढ़ापुर में सामुहिक विवाह में वैवाहिक बंधन में बंधे जोड़ों पर पुष्प वर्षा करते अतिथिगण।

बढ़ापुर में सामुहिक विवाह में वैवाहिक बंधन में बंधे जोड़ों पर पुष्प वर्षा करते अतिथिगण।- फोटो : BIJNOR

किरतपुर में  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े।

किरतपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े।- फोटो : BIJNOR

नूरपुर में सामुहिक विवाह में जोडों को आर्शीवाद देती ब्लॉक् प्रमुख आकांक्षा चौहान।

नूरपुर में सामुहिक विवाह में जोडों को आर्शीवाद देती ब्लॉक् प्रमुख आकांक्षा चौहान।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed