फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   92 lakh ballots will be sent to the blocks of the district

जिले के ब्लॉकों में भेजे गए 92 लाख मतपत्र

Fri, 16 Apr 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
92 lakh ballots will be sent to the blocks of the district
जिले के ब्लॉकों में भेजे जाएंगे 92 लाख मतपत्र
विज्ञापन

बिजनौर। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में 92 लाख से अधिक मतपत्रों को ब्लॉकों में भेजा जाएगा। प्रशासन मतपत्रों को ब्लॉक में मतदाताओं की संख्या के अनुसार व्यवस्थित करने में लगा है। डीएम रमाकांत पांडेय ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अर्थात एसओसी को समय से ब्लॉक निर्वाचन अधिकारियों को उपलब्ध कराने हिदायत दी है। चुनाव में करीब साढ़े सात हजार मतपेटी इस्तेमाल होंगी।
जिले में दूसरे चरण में 19 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। पोलिंग पार्टी मतदान कराने के लिए 18 अप्रैल को संबंधित ब्लॉक से रवाना होंगी। चुनाव में 22 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव जिला पंचायत सदस्य पद, प्रधान पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए है। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मतपत्र प्रभारी हैं। जानकारी के अनुसार आयोग से करीब 93 लाख मतपत्र आए हैं। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान पद व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 23 -23 लाख से अधिक मतपत्र हैं। जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के 22 लाख से अधिक मतपत्र हैं। मतपत्र को ब्लॉक व पंचायतों में दावेदारों की संख्या के अनुसार व्यवस्थित किया जा रहा है। बताया गया कि दो दिन से यह काम चल रहा है। निर्वाचन दफ्तर व ब्लॉकों से आई मतदाता सूचियों का मिलान हो रहा है। कहा जा रहा है एक दो दिन में मतपत्र ब्लॉक में पहुंच जाएंगे। एसओसी विजय कुमार के अनुसार तैयारी अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

एक बूथ पर दो मतपेटी होंगी
निर्वाचन दफ्तर के अनुसार जिले में 1456 मतदान केंद्रों पर 3686 बूथ हैं। हर बूथ पर करीब 800 वोटर हैं। चार पद के लिए मतदान है। एक वोटर को चार मतपत्र मिलेंगे। पहले एक ही मतपेटी का इस्तेमाल होगा। चारों मतपत्र एक ही मतपेटी में डाले जाएंगे। पहली मत पेटी भरने के बाद दूसरी पेटी प्रयोग में लाई जाएगी। इसके लिए पीठासीन अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचित करना होगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास रिजर्व में मतपेटी रहेंगी। बूथ की मतपेटी में खराबी आने पर तुरंत बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण आज
त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए 4023 पोलिंग पार्टी हैं। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी के साथ मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व मतदान अधिकारी तृतीय लगे हैं। इस प्रकार कुल 16069 कर्मचारी तैनात हैं। पहले प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम को बुलाया गया था। 16 अप्रैल को द्वितीय प्रशिक्षण है। इस प्रशिक्षण में पूरी पोलिंग पार्टी को आना है। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि पोलिंग पार्टी एक से 2000 तक का प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक तथा पोलिंग पार्टी 2001 से पोलिंग पार्टी 4023 तक का प्रशिक्षण दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक है। रिजर्व पूल से सक्रिय ड्यूटी पर नियुक्त हुए पीठासीन अधिकारियों को नियुक्ति आदेश पृथक से भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed