फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लोकसभा चुनाव में दो हजार वाहनों की व्यवस्था करेगा परिवहन विभाग

लोकसभा चुनाव में दो हजार वाहनों की व्यवस्था करेगा परिवहन विभाग

Sun, 17 Mar 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में दो हजार वाहनों की व्यवस्था करेगा परिवहन विभाग
लोकसभा चुनाव में दो हजार वाहनों की व्यवस्था करेगा परिवहन विभाग
विज्ञापन

बिजनौर। शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए परिवहन विभाग दो हजार वाहनों का इंतजाम करेगा। इनमें 600 बसें और 1400 चार पहिया वाहन शामिल रहेंगे। जिले में बिजनौर लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को, नगीना में 18 को तथा मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने जिले के परिवहन विभाग को दो हजार वाहनों का प्रबंध करने की जिम्मेदारी सौंपी है। परिवहन विभाग अभी से ही इसकी व्यवस्था बनाने में जुट गया है। जिले में बिजनौर लोकसभा सीट पर 11, नगीना सुरक्षित सीट पर 18 और मुरादाबाद लोकसभा के बढ़ापुर क्षेत्र में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जिले में कुल 1642 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 12 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान केंद्रों पर पहुंचने के लिए पीठासीन अधिकारियों और सुरक्षा बलों को आवागमन में होने वाली समस्याओं से बचाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिवहन विभाग ने दो हजार प्राइवेट वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन किया जाएगा। वाहनों की व्यवस्था करने के लिए टैक्सी वाहन चालकों को निर्देश दिए जा चुके हैं। चालकों को अपने वाहनों के साथ निर्वाचन तिथि से दो दिन पूर्व राजकीय आईटीआई और वर्धमान कॉलेज में एकत्रित होना है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed