फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   78 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के पक्के निर्माण कार्यों पर ग्रहण

78 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के पक्के निर्माण कार्यों पर ग्रहण

Tue, 05 Mar 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
78 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के पक्के निर्माण कार्यों पर ग्रहण
मनरेगा से नहीं हो रहे पक्के निर्माण कार्य
विज्ञापन

अफजलगढ़। अफजलगढ़ विकास खंड की 78 ग्राम पंचायतों में एक वर्ष से मनरेगा योजनांतर्गत होने वाले पक्के निर्माण कार्यों पर ग्रहण लगा है। मनरेगा योजना से पक्के निर्माण कार्य न होने की वजह से ग्राम पंचायत विकास की दौड़ में पिछड़ गई हैं। गांव में रास्तों की हालत बदहाल है। ग्राम प्रधानों ने पक्के निर्माण कार्य कराने की होड़ में वित्तीय वर्ष में जमकर कच्चे कार्य कराए। विभागीय उदासीनता के चलते प्रधानों को सफलता हाथ नहीं लगी।
ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजनांतर्गत होने वाले कच्चे कार्यों में कुल बजट के 40 प्रतिशत धन से पक्के निर्माण कार्य कराए जाने का प्रावधान है। परंतु गत एक साल से विभागीय उदासीनता के चलते ग्राम पंचायतों में पक्के निर्माण कार्यों पर ग्रहण लगा है। किसी भी पंचायतों में एक धेले से भी पक्के निर्माण कार्य नहीं हुए। विभागीय अधिकारियों की मनमानी का यही आलम रहा तो मार्च माह के बाद 78 ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपये की लागत से हुए कच्चे कार्यों का 40 प्रतिशत धन लैप्स हो जाएगा। इस मामले को लेकर प्रधान संघ ने उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की। प्रधान संघ ने पक्के निर्माण कार्य में ब्लॉक अधिकारियों की पांच प्रतिशत कमीशनखोरी से भी अवगत कराया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रधानों ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में करीब तीन से दस लाख रुपये तक के कच्चे कार्य करा रखे हैं। प्रधान संघ अध्यक्ष पूरन सिंह, खुर्शीद आलम, हरवंश सिंह आदि का कहना है कि गांव-गांव कीचड़ पसरा है। मनरेगा से कार्य हो जाए तो कहीं हद तक गांव की हालत में सुधार होगा।
विज्ञापन


मार्च माह में होंगे पक्के निर्माण कार्य
बीडीओ सतीश कुमार पांडेय का कहना है कि अभी उन्होंने चार्ज लिया है। जल्द ही इस संबंध में मीटिंग लेकर मार्च माह में पक्के कार्य कराए जाएंगे। प्रत्येक पंचायत में मनरेगा के 40 प्रतिशत धन का सदुपयोग किया जाएगा। वहीं, गांव मुरलीवाला के मदन राणा का कहना है कि गांव में विकास कार्य ठप पड़े हैं। जहां रास्ते बनाने की जरूरत नहीं है। वहां रास्ते बनाए जा रहे हैं। गांव आलमपुर के रविदत्त शर्मा का कहना है कि गांव में कीचड़ पसरा पड़ा है। कोई रास्ता ऐसा नहीं जिसकी हालत खराब नहीं है। गांव मुरलीवाला के अनिल राठी का कहना है कि मनरेगा योजना से संपर्क मार्ग ठीक कराए जा सकते हैं। गांव रसूलपुर के अफसर अली का कहना है कि प्रधान अपने चहेतों के परिवारों के आसपास ही विकास कार्य करा रहे हैं। जिन रास्तों की हालत बदहाल है, उनकी सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed