फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ‘किसानों और जवानों की अनदेखी कर रही सरकार’

‘किसानों और जवानों की अनदेखी कर रही सरकार’

Thu, 21 Feb 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
‘किसानों और जवानों की अनदेखी कर रही सरकार’
‘किसानों और जवानों की अनदेखी कर रही सरकार’
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक पंचायत में केंद्र सरकार पर किसानों और सेना के जवानों की समस्या का निस्तारण न करने का आरोप लगाया गया। प्रदर्शन करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार को दिया गया।

गन्ना समिति परिसर में किसानों की बैठक में जिलाध्यक्ष वीर सिंह सहरावत ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों और देश के जवानों की अनदेखी की जा रही है। देश की सरकार मौन है। किसानों और जवानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया। प्रशासन से पिछले साल का चांदपुर और बिजनौर मिल पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, चालू सत्र का गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर कराने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने, बिजली के जर्जर तारों को ठीक कराने, बिजली की बढ़ी दर वापस लेने, 60 साल से अधिक आयु के किसानों और मजदूरों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने सहित अनेक मांग की। पंचायत का संचालन पद्म सिंह ने किया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, देशराज प्रधान, विजय सिंह, टीकम सिंह, धर्मवीर सिंह, रामकुमार सिंह, रामपाल सिंह, असगर, आदिल, सत्यवीर सिंह, कावेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed