{"_id":"5c4752abbdec220f12208816","slug":"91548178091-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली %बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली %बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली
नींदडू़। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जन जागरण रैली निकाल कर ग्रामीणों को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया तथा उनसे हर कीमत पर बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है।
मंगलवार को हल्की बारिश के बावजूद नींदडू़ खास, की आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहायिका व स्कूली बच्चों के साथ कस्बे में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। रैली में बेटियों को घर-आंगन की रौनक और परिवार की अनमोल धरोहर बताते हुए कहा गया कि अब बेटियां जिंदगी के हर क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय रहकर देश सेवा और देश की तरक्की के लिए उत्कृष्ट कार्य कर अपना सहयोग प्रदान कर रही हैं। रैली में बेटियों से संबंधित नारे भी लगाए गए। रैली में नींदडू़ खास के प्रधान के पति मुदस्सर अली व मुख्य अध्यापिका दमयंती देवी के अलावा रीता देवी, संगीता रानी, गुलरैज फतिमा, शबनम परवीन, शबनम जहां, राना परवीन, कंचन देवी, शमा परवीन, सलमा परवीन, इकबाल फातिमा, नाहीद परवीन, फरहाना, तसलीमा, कौसर जहां, अजरा परवीन तथा फाखरा आदि आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया।