{"_id":"5c17f511bdec22572a20db60","slug":"91545073937-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम ने किया सीएमओ का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम ने किया सीएमओ का घेराव
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएनएम ने किया सीएमओ का घेराव
बिजनौर। मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर धामपुर पीएचसी की एएनएम ने मिजिल्स रुबेला टीकाकरण में पुरुषों की डयूटी लगाने तथा दूसरे पीएचसी क्षेत्र में कार्य नहीं करने की मांग को लेकर सीएमओ का घेराव किया और शीघ्र ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को अध्यक्ष रूपधारा के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय पहुंचकर सीएमओ का घेराव किया। इस दौरान ज्ञापन देकर बताया कि मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान में उनकी ड्यूटी लगाई है। वे पूरी निष्ठा के साथ इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। आरोप लगाया टीकाकरण के समय महिलाकर्मियों के साथ कोई पुरुषकर्मी नहीं होता। इसे लेकर एएनएम में असुरक्षा की भावना है। सुबह सवेरे ड्यूटी पर जाने के बावजूद घर पहुंचने में आठ से नौ तक बज जाते हैं। आरोप है कि टीकाकरण के दौरान अचानक किसी बच्चे की तबीयत खराब होने पर अधिकारी उनका फोन रिसीव नहीं करते। इससे उन्हें बच्चों को सामान्य स्थिति में लाने तक घबराहट रहती है। बताया कि धामपुर की एएनएम को परेशान करने के उद्देश्य से कोतवाली देहात पीएचसी के अंतर्गत टीकाकरण के लिए भेजा जाता है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। घेराव करने वालों में मंत्री कुमकुम रानी, आदेशबाला, अमिता रघुवंशी, अंशुल, विजयलक्ष्मी, सुशीला देवी, उर्मिला पाल, गोमती कोरंगा, ममता देवी, बबीता शर्मा, प्रीति, निशी रानी, शालू आदि शामिल रहीं।