{"_id":"5bafc853867a55013b11168e","slug":"91538246739-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक राष्ट्र की गौरवपूर्ण कार्यवाही: कनक चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइक राष्ट्र की गौरवपूर्ण कार्यवाही: कनक चौहान
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सर्जिकल स्ट्राइक राष्ट्र की गौरवपूर्ण कार्यवाही’
धामपुर। एसबीडी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक डे पर निबंध, कार्ड और काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. कनक चौहान ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक राष्ट्र की गौरवपूर्ण कार्यवाही है। सर्जिकल स्ट्राइक 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकवादी शिविरों को विध्वंस कर दिया था। यह हमले की कार्यवाही पाक घुसपैठियों के ऊरी अटैक का बदला था। योजना अधिकारी ने कहा कि भारत की यह कार्यवाही भारतीय सुरक्षा की एक सैन्य कार्यवाही थी। पाक को यह बता दिया गया था कि अब भारत हमले को सहन करने वाला कायरता का बोझ नहीं सह पाएगा। जैसा को तैसा का जवाब देना भारत को आता है। प्राचार्या डॉ. पूनम चौहान ने कहा कि राष्ट्र सर्जिकल स्ट्राइक को गौरवपूर्ण कार्यवाही के रुप में देखता है। सभी को राष्ट्र ही में कार्य करने के लिये प्रेरित किया। प्रतियोगिता में एकता सैनी प्रथम, स्वाति सैनी द्वितीय, ममता तृतीय, गुलिस्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता में कामाक्षी, पायल, मिनाक्षी, श्वेता, रितिका आदि रहीं। निर्णायक मंडल में प्राचार्या डॉ. पूनम चौहान, डॉ. कनक चौहान रहीं। कार्यक्रम का संचालन योजना अधिकारी डॉ. कनक चौहान और डॉ. रेनू चौहान ने किया।