फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   टीईटी की बंद साइट को चालू कराने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

टीईटी की बंद साइट को चालू कराने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 28 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
टीईटी की बंद साइट को चालू कराने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
धामपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्र परीक्षा 2018 के फार्म आनलाइन वाली साइट के पिछले कई दिनों से बंद होने से आवेदकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फार्म आनलाइन करने की अंतिम तिथि छह अक्तूूबर है। आवेदक पवन चौहान, बबीता, आदेश सिसौदिया, रूपराज सिंह, पंकज, छतरपाल , विक्रम, शिवकुमार, अमित कुमार, सुनील, फरमान का कहना है कि सरकार की ओर से टीईटी के फार्मों को आनलाइन करने का 18 सितंबर से विज्ञापन प्रकाशित किया है। सरकार का आदेश है कि इच्छुक आवेदक 18 सितंबर से लेकर छह अक्तूबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते है। आरोप लगाया कि आवेदन 18 सितंबर से बृहस्पतिवार 27 सितंबर तक हर रोज साइबर कैफे पर जाकर आनलाइन आवेदन करने को चक्कर लगा रहे है। पर साइट के बंद होने से आवेदन आनलाइन नहीं हो पा रहे है। यहां पर उनका रजिस्ट्रेेशन भी नहीं हो पाया। जिन लोगों का परीक्षा के रजिस्ट्रेेशन हो गया है तो उनकी फीस जमा नहीं हुई है। ऐसे में उनका भविष्य सरकार की अनदेखी के चलते अंधकारमय होता नजर आ रहा है। बृहस्पतिवार को आवेदकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट पर साइबर कैफे के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि जल्द साइट को चालू नहीं किया गया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed