{"_id":"5ba92e95867a555b081aa007","slug":"91537814165-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्शनगर के बहचर्चित सास-बहु हत्याकांड में न्यायालय कराएगा नार्को टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्शनगर के बहचर्चित सास-बहु हत्याकांड में न्यायालय कराएगा नार्को टेस्ट
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
सास-बहु हत्याकांड में योगेश सहित सात का होगा नार्को टेस्ट
नजीबाबाद। बहुचर्चित सास-बहू हत्याकांड के खुलासे के लिए अब परिजनों का नार्को टेस्ट कराया जाएगा। सीजेएम न्यायालय ने एक महिला सहित सात लोगों का नार्को टेस्ट कराने के आदेश जारी किए हैैं।
एक वर्ष पूर्व आदर्शनगर में बीडीओ स्व.करण सिंह की पत्नी अनुराधा, पुुत्रवधू प्रिया का गला रेतकर उनके आवास पर दिन-दहाड़े हत्या की गई थी। हत्या के समय सास-बहू घर पर अकेली थीं। अनुराधा का पुत्र योगेश बाहर गया हुआ था। 6 सितंबर 2017 को हुए सनसनीखेज हत्याकांड में योगेश ने अपनी पूर्व पत्नी एवं उसके परिजनों पर हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगाया था। लंबी जांच प्रक्रिया के बावजूद सास-बहू हत्याकांड का खुुलासा न होने को सीजेएम न्यायालय बिजनौर ने मामले को गंभीरता से लिया।
न्यायालय ने योगेश, उसके संबंधी विशाल, नौकर कुणाल, पूर्व पत्नी, सास, ससुर और साले का नार्को टेस्ट कराने के आदेश जारी किए हैं। न्यायालय के आदेश के बाद थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर गुुजरात नार्को यूनिट को पत्र लिखा है। अनुमान है कि नवंबर 2018 तक सास-बहु हत्याकांड में नार्को टेस्ट की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सीओ अरुण कुमार सिंह ने योगेश सहित सात लोगों का न्यायालय द्वारा नार्को टेस्ट कराने के आदेश और उसपर पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्रवाई शुरू करने की पुष्टि की।