{"_id":"5b98167f867a557ed101875b","slug":"91536693887-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री शक्तिपीठ पर विराट दीप महायज्ञ आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री शक्तिपीठ पर विराट दीप महायज्ञ आयोजित
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति श्रेष्ठ संस्कृति
नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ पर विराट दीप महायज्ञ में गायत्री साधकों ने विश्वशांति की कामना की। टोली नायक योगेश शर्मा ने कहा कि विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति श्रेष्ठ संस्कृति है। भारतीय परिवार व्यवस्था सुदृढ़ और गृहस्थाश्रम सबसे बड़ा है।
शांतिकुंज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ पर विराट दीप महायज्ञ आयोजित हुआ। डॉ. दीपक कुमार के निर्देशन में आयोजित विराट दीप महायज्ञ को हरिद्वार से आई केंद्रीय टोली ने संपन्न कराया। टोली नायक योगेश शर्मा ने कहा कि पूरे संसार में भारतीय संस्कृति भारतीय परिवार व्यवस्था के कारण श्रेष्ठ संस्कृति है। परिवार के लिए त्याग और योगदान से चारों आश्रमों में गृहस्थाश्रम बड़ा आश्रम है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि नर के पास जहां दृष्टि होती है वहीं नारी के पास दिव्य दृष्टि होती है। जोनल प्रभारी रामयश तिवारी ने साधकों को अहंकार से बचने, अनुशासित रहकर समाज की सेवा करने, अपने में सुधार करने की सलाह दी। इस दौरान विराट दीप महायज्ञ में अध्यक्ष कमल शर्मा, सचिव जितेंद्र सिंह, मुधबाला गुप्ता, हरीश शर्मा, ओमपाल सिंह, डॉ.एस प्रसाद, राज भटनागर, घासीराम, आशीष गुप्ता, नील, रिंकी सिंह सहित अनेक साधक उपस्थित रहे।