{"_id":"5b58cd3d4f1c1b50748b7234","slug":"91532546365-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019 के लिए गुरूओं का लेगें आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019 के लिए गुरूओं का लेगें आशीर्वाद
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं का पूजन करेंगे भाजपाई
चांदपुर। भाजपा जिला समन्वय समिति की बैठक में पहुंचे भाजपा के प्रदेेश महामंत्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ब्रिजेश पाठक ने कहा कि भाजपा गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन के कार्यक्रम करेगी। इसमें गुरुओं को उपहार भेंट किए जाएंगे और उनका आशीर्वाद लिया जाएगा।
बुधवार को डाक बंगले पर आयोजित भाजपा की जिला समन्वय बैठक में पहुंचे ब्रिजेश पाठक ने प्रेसवार्ता में कहा कि समन्वय बैठक का उद्देश्य नगरपालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जिला प्रतिनिधि के साथ 15 दिन में बैठ कर काम काज के बारे में चर्चा करना, एक दूसरे को साझा करना, उनसे फीड बैक लेकर काम करना है। उन्होंने बताया कि मिशन 2019 सामने है, इसके लिए कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है, इस दिन गुरु पूजन के कार्यक्रम होंगे। बिजनौर के लिए सूची बनाई है कि संत महात्मा से मिलकर पार्टी के लोग गुरु का पूजन करेंगे। 15 अगस्त को पौधरोपण करने का निर्णय लिया गया है। बूथ समिति अपने-अपने बूथ पर पौधा लगाएंगी। 11, 12 अगस्त को मेरठ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक है। 11 को गृहमंत्री इसका उद्घाटन करेगें। 12 को राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इस मौके पर विधायक ओमकुमार, विधायक कमलेश सैनी, विधायक अशोक राणा, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, क्षेत्रीय मंत्री रचनापाल मौजूद रहे।