फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राजगढ़ और सैदपुरी में विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

राजगढ़ और सैदपुरी में विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

Sat, 21 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
राजगढ़ और सैदपुरी में विद्युत पोल क्षतिग्रस्त
भागूवाला/नांगलसोती। गांव राजगढ़ और सैदपुरी में विद्युत पोल टूटने से कई घरों की विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली के बिना गर्मी से लोगों का हाल बुरा है। बिजली नहीं होने से पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से विद्युत व्यवस्था बहाल करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

भागूवाला क्षेत्र के गांव राजगढ़ दो माह पूर्व विद्युत पोल टूट गया, जिससे करीब 12 घरों की विद्युत ठप है। शुक्रवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल तहसील कार्यालय पहुंचा। ग्रामीणों सुरेश, नीटू, धर्मेंद्र, लोकेंद्र आदि ने एसडीएम पंकज कुमार वर्मा से दो माह से टूटा विद्युत पोल विद्युत निगम कर्मचारियों द्वारा न बदलने की शिकायत की। ग्रामीणों का कहना है कि निगम कर्मचारियों की उदासीनता के चलते करीब दो माह से टूट विद्युत पोल दुरुस्त नहीं हुआ है। विभाग के कर्मचारी सुविधा शुल्क लिए बिना टूटा विद्युत पोल को तैयार नहीं है, जिससे उन्हें भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है साथ ही बिना बिजली इस्तेमाल किए उन्हें दो माह से बिजली बिल अदा करना पड़ रहा है। आपूर्ति न होने से पेयजल संकट से भी परेशान हैं। वहीं एसडीएम पंकज कुमार वर्मा ने विद्युत निगम अधिकारियों को तत्काल विद्युत पोल बदलने के निर्देश दिए हैं। वहीं नांगलसोती के गांव सैदपुरी के मुख्य मार्ग पर खड़ा क्षतिग्रस्त पोल हादसे को दावत दे रहा है। ग्रामीणों लड्डन, वसी हैदर, मोजीज हुसैन, जाकिर अली, विद्युत निगम अधिकारों से क्षतिग्रस्त पोल को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed