{"_id":"5b3bcd7e4f1c1b84468b4744","slug":"91530645886-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालागढ़ में बरसा 132.4 मिमी पानी बरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालागढ़ में बरसा 132.4 मिमी पानी बरसा
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़। 36 घंटों के दौरान कालागढ़ में 132.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। तेज बारिश के चलते आम जनजीवन पर भारी असर पड़ा।
मानसून के सक्रिय होते ही कालागढ़ में भारी बारिश हुई है। सोमवार व मंगलवार को कालागढ़ में 132.4 मिमी बारिश हुई। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार कालागढ़ में सोमवार को 76.4 व मंगलवार की सुबह 56 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। सोमवार को रामगंगा बांध का जलस्तर 323.850 मीटर था जो मंगलवार को 324 मीटर हो गया। रामगंगा बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश जारी है। जिससे बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि बांध से 464 क्यूसेक पानी की निकासी टीटू सुरंग से धामपुर व मुरादाबाद की मांग पर सिंचाई के लिए दी जा रही है।