{"_id":"5b26abd54f1c1bf16e8b85ef","slug":"91529261013-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्तर जनपदीय तबादलों में खुशी व गम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्तर जनपदीय तबादलों में खुशी व गम की स्थिति
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर जनपदीय तबादलों में खुशी
बिजनौर। अंतर जनपदीय तबादला चाहने वाले शिक्षकों में खुशी और गम की स्थिति है। जिन शिक्षकों के तबादले हो गए हैं, वह खुश है। ये शिक्षक कार्य मुक्त होने की तैयारी में जुट गए हैं। जिन शिक्षकों के तबादले नहीं हुए वह दूसरी सूची जारी होने की उम्मीद में हैं।
अंतर जनपदीय तबादलों की सूची जारी होते ही शिक्षकों ने ऑनलाइन अपने नाम देेखे। जिले अपने गृह जनपद में तबादले के लिए 280 शिक्षकों ने आवेदन किया था। बेसिक शिक्षा विभाग की माने तो जिले कम संख्या में तबादले हुए है। करीब 110 शिक्षकों के तबादले दूसरे जनपद में हो पाए हैं। जिले से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, नोएडा के लिए भी तबादले हुए हैं। स्थानांतर होने की सूचना से शिक्षक अब कार्यमुक्त होने की तैयारी में जुट गए हैं। दूसरी ओर, तबादला होने में शासन स्तर पर गड़बड़ी की बात कही जा रही है।
उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री प्रशांत चौधरी ने बताया कि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा व महामंत्री ठाकुर संजय सिंह ने शिक्षा निदेशक लखनऊ में शिक्षकों की ओर से आपत्ति दर्ज करा दी है। उन्होंने पति-पत्नी दोनों के शिक्षक होने पर उनका तबादला गृह जनपद में करने तथा सभी जनपदों से शिक्षकों को तबादले का लाभ देने की मांग की है।
विज्ञापन
कार्य मुक्ति के लिए करनी होगी तैयारी
जिन शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले हुए हैं, उन्हें कार्यमुक्त होने के लिए 19 बिंदुओं पर तैयारी करनी होगी। शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आवेदन की छाया प्रति, बैंक पासबुक की छाया प्रति, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक नोड्यूज, सरकारी वेतन भोगी समिति का नोड्यूज, नियुक्ति पत्र की छाया प्रति, शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन की छाया प्रति सहित विभागीय नोड्यूज आदि पत्र तैयार करने होंगे।