फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एमडी कॉलेज देगा ऋषिपाल सैनी की चारों पुत्रियों को निशुल्क शिक्षा

एमडी कॉलेज देगा ऋषिपाल सैनी की चारों पुत्रियों को निशुल्क शिक्षा

Sat, 16 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
एमडी कॉलेज देगा ऋषिपाल सैनी की चारों पुत्रियों को निशुल्क शिक्षा
बिजनौर। एमडी कॉलेज ऑफर हायर एजुकेशन फॉर गर्ल्स ने सड़क दुर्घटना में अपने दोनों पुत्रों को गंवा चुके काजीपाड़ा निवासी ऋषिपाल सैनी की चारों पुत्रियों को इंटरमीडिएट के बाद की समस्त उच्च शिक्षा निशुल्क दिलाएगा। कॉलेज प्रशासन ने इस नेक काम की घोषणा करते हए 10 हजार रुपये पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के रूप में दिए हैं।
विज्ञापन

तीन जून को काजीपाड़ा निवासी ऋषिपाल सैनी अपनी पत्नी रेखा एवं दोनों पुत्रों पंकज और रजनीश के साथ खेतों पर काम करने के लिए जा रहे थे। ईदगाह के पास अचानक खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्राले की चपेट में आकर पंकज और रजनीश दोनों भाइयों की मौत हो गई थी, जबकि ऋषिराम और उनकी पत्नी रेखा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दंपति का अभी भी उपचार चल रहा है। महाविद्यालय प्रबंधक विदित कुमार के अनुसार पीड़ित परिवार को 10 हजार आर्थिक मदद के तौर पर दिए गए हैं। साथ ही महाविद्यालय में संचालित बीए, बीबीए, बी.कॉम., बीएससी (होम साइंस), बीएससी (कंप्यूटर साइंस) आदि पाठ्यक्रमों में चारों पुत्रियों के लिए निशुल्क शिक्षा दिलाने की घोषणा की गई है। प्रबंधक के अनुसार चारों बच्चियां अपने माता-पिता और अपने परिवार का खास ख्याल रखती हैं तथा अपने भाइयों के वियोग में वे काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed