{"_id":"5b1193d04f1c1b9b6e8b5b98","slug":"91527878608-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शाओं के व्यवस्थित संचालन की तैयारियों की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शाओं के व्यवस्थित संचालन की तैयारियों की शुरुआत
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
आज से ई रिक्शाओं पर लिखे जाएंगे नंबर
नजीबाबाद । क्षेत्र में ई रिक्शाओं के व्यवस्थित संचालन की तैयारियां आज से शुरू होंगी। ई रिक्शाओं पर नंबर डालकर उनका रूट प्लान तैयार किया जाएगा।
शुक्रवार को एसडीएम डॉ.पंकज वर्मा ने नगरपालिका परिषद नजीबाबाद, नगर पंचायत जलालाबाद व साहनपुर के चेयरमैन, पुलिस और ई रिक्शा यूनियन प्रतिनिधि की संयुक्त बैठक ली। विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार विमर्श के बाद तय हुआ कि आज से संबंधित नगरपालिका और नगर पंचायत पर ई रिक्शाओं पर क्षेत्र का नाम और उसके नीचे पंजीकरण का क्रमांक लिखा जाएगा। इसके बाद रिक्शाओं के व्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासन रूट प्लान तैयार करेगा। मीटिंग में स्पष्ट किया गया कि ई रिक्शाओं की अधिक गति, म्यूजिक सिस्टम का इस्तेमाल, क्षमता से अधिक सवारियों को ले जाने और रूट प्लान के विपरीत संचालित होने वाली ई रिक्शाओं के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा। मीटिंग में नगरपालिका नजीबाबाद के ईओ विनोद कुमार, पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां, साहनपुर चेयरमैन मेराज अहमद, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, रिक्शा यूनियन अध्यक्ष नफीस कुरैशी मौजूद रहे।
अब होगी ई रिक्शा विक्रेताओं पर कार्रवाई
नजीबाबाद। क्षेत्र के ई रिक्शाओं के अनाधिकृत विक्रेताओं पर प्रशासन की नजर है। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में जितनी ई रिक्शाएं पंजीकृत हुए हैं, वे क्षेत्र के पर्याप्त हैं। अब इसके बाद खरीदी जाने वाली ई रिक्शाओं का न तो पंजीकरण होगा और न ही लाइसेंस बनेगा। ई रिक्शा विक्रेताओं को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।