{"_id":"5b0efa0c4f1c1bf86e8b566d","slug":"91527708172-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमरौला में किसानों ने आयोजित किया सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमरौला में किसानों ने आयोजित किया सम्मान समारोह
Updated Thu, 31 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती/नजीबाबाद। सीडीओ डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी का नगर आयुक्त लखनऊ पद पर स्थानांतरण होने पर किसानों की ओर से उनको सम्मानित किया गया। सीडीओ ने शासन स्तर से किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर रहने का आश्वासन दिया।
गांव चमरौला में भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह के आवास पर सीडीओ डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी का किसानों ने शॉल पहनाकर स्वागत किया। चौधरी दिगंबर सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन, गंगा हरीतिमा योजना में सीडीओ द्वारा किए गए अविस्मरणीय कार्य और जनता को अभियान से जोड़ने के लिए आभार व्यक्त किया। लोकप्रिय सीडीओ डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनपद बिजनौर की जनता और किसानों के शासन स्तर पर कार्यों के प्रति जागरुक और गंभीर रहने का आश्वासन दिया। सम्मान समारोह में प्रधानपति सत्यपाल, जल सिंह, सीताराम, ब्रह्मजीत सिंह, जयपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, राजवीर सिंह, दिनेश कुमार सहित अनेक किसान मौजूद थे।