{"_id":"5b0afec34f1c1b8b6e8b4f97","slug":"91527447235-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम और डीआरएम से पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम और डीआरएम से पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग
Updated Mon, 28 May 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। लखनऊ और आगरा की दिशा में जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद होने से साधारण श्रेणी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग छह माह से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित है, जिससे हाल्ट स्टेशनों से जुड़े दैनिक यात्रियों को सड़क मार्ग से मंहगे सफर के लिए विवश होना पड़ रहा है।
सहारनपुर-लखनऊ और ऋषिकेश बांदीकुई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन छह माह से बंद है। रेलवे की ओर से ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए कई तिथियां दी गईं, लेकिन एक-एक सप्ताह कर रेल प्रशासन रेल संचालन शुरू करने की तिथि बढ़ा रहा है। यात्रियों को आशंका है कि कहीं आम नागरिकों से जुड़ी सहारनपुर से लखनऊ और ऋषिकेश से बांदीकुई के बीच पैसेंजर ट्रेन रेलवे हमेशा के लिए बंद न कर दे। फिलहाल रेल प्रशासन ने दोनों पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए 30 मई की तिथि दी है। हालांकि इस तिथि से भी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद कम है। सहारनपुर-नजीबाबाद और मुरादाबाद-नजीबाबाद के बीच सफर करने वाले हाल्ट स्टेशनों के यात्रियों के साथ दैनिक यात्रियों ने जीएम रेलवे और डीआरएम मुरादाबाद से जनहित में दोनों ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू कराने की मांग की है।