{"_id":"5af0a0e44f1c1b330a8b8bf5","slug":"91525719268-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने जलता पुतला छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने जलता पुतला छीना
Updated Tue, 08 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी प्रशासन का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने उनसे पुतला छीन लिया।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम अटल कुमार राय को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि मोहम्मद अली जिन्ना ने हमेशा भारत के खिलाफ साजिश रची और देश का विभाजन कराया। एएमयू जैसी सरकारी संस्था में फिर भी जिन्ना की तस्वीर लगाई जा रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में जिन्ना की तस्वीर पर पूरे देश में प्रतिबंध लगाने, एएमयू के लिए जमीन दान देने वाले राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा एएमयू में स्थापित करने, एएमयू का नाम बदलकर राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय करने, जिन्ना समर्थकों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने, एएमयू में दलित छात्रों को आरक्षण देने, आतंकी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए एएमयू में समय-समय पर सत्यापन कराने की मांग की गई।
ज्ञापन देने के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनी चौक पर पहुंचे और पुलिस चौकी के सामने एएमयू प्रशासन का पुतला फूंकने लगे। इस बीच एसपी उमेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी और पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं के हाथों से जलता हुआ पुतला छीन लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह, आशीष शर्मा, सुरेंद्र कुमार, दीपक राजपूत, अमन शर्मा, अभिषेक चौहान, अंकित सैनी, रोहित जैन, गौरव प्रजापति आदि मौजूद रहे।