{"_id":"5adf79dc4f1c1b23338b4d5e","slug":"91524595164-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर दिया जोर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर दिया जोर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर दिया जोर
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
गजरौलाशिव। गांव मंडावली सैदू के मदरसा दारुल तरबियत में जलसा ए दस्तार बंदी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुफ्ती शाहिद ने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने पर जोर दिया। मदरसे से 15 छात्राओं को आलिमा का कोर्स पूरा करने पर प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
मदरसा दारुल तरबियत से इस वर्ष 15 छात्राओं ने आलिमा का कोर्स पूरा करने पर आयोजित जलसा-ए-दस्तार बंदी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुफ्ती शाहिद ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास होगा। उन्होंने बच्चों को दीनी तालीम भी दिलाने को कहा। मुफ्ती रिफाकत ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से विकास का रास्ता मिलता है। मुफ्ती राशिदुल्ला देवबंद ने कहा कि मदरसों में इमदाद भी देखभाल कर देनी चाहिए। मुफ्ती राशिद अमरोहा ने बुखारी शरीफ का आखिरी सबक पढ़कर सुनाया। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में आलिमा को कोर्स पूरा करने वाली छात्रा साजिया, अफसर जहंा, गुलनाज, उजमा, मोहसिना, अफसाना, आयशा, तनुबिया, सबिहा, सबीना, शबाना, अजरा आदि छात्राओं ने कोर्स पूरा कर सनद प्राप्त की। कार्यक्रम में कारी सलीम, प्रबंधक मुफ्ती शमशुद्दीन, कारी असजद, मो. दाउद, मो. खालिद ने विचार रखे। संचालन कारी शमीम अहमद ने किया।