{"_id":"5adf78e04f1c1b76098b6389","slug":"91524594912-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली को कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली को कसी कमर
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में 29 अप्रैल को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित जन आक्रोश रैली की रूपरेखा तैयार की गई। वक्ताओं ने प्रस्तावित रैली में शामिल होने का आह्वान किया।
कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह की अध्यक्षता, मीनू गोयल के संचालन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जनपद मुजफ्फरनगर के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी ने 29 अप्रैल को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली बुलाई है। उन्होंने जन समस्याओं के निस्तारण न होने पर चिंता जताई। उन्होंने अभी से रैली की तैयारी के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि जिले से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता प्रस्तावित जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया और तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में निखिल अग्रवाल, डॉ. आफताब, हुमायूं बेग, अरशद प्रिंस, नीरज चौधरी, संदीप भटनागर, ज्ञानवती तोमर, मुनीश त्यागी, बलराम सिंह, रामपाल सिंह, गुलशन कुमार, अनिल त्यागी आदि ने विचार रखे।