फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नगरपालिका चला रही नालों की सफाई का अभियान

नगरपालिका चला रही नालों की सफाई का अभियान

Tue, 03 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका चला रही नालों की सफाई का अभियान
नजीबाबाद (बिजनौर)। नगर की जल निकासी से जुड़े आदर्श नगर क्षेत्र से निकलने वाले नालों की तलछट सफाई अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद द्वारा वर्षा पूर्व चलाए जा रहे नालों की तलछट सफाई अभियान में आदर्श नगर क्षेत्र के नालों को साफ करने का अभियान शुरू किया गया है। नगरपालिका चेयरमैन सबिया निशात, ईओ विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शमशाद अहमद की देखरेख में आदर्श नगर के बिजली घर क्षेत्र से निकलने वाले नालों की सफाई का अभियान शुरू किया गया है। सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को आदर्श नगर क्षेत्र में पुलिया के दोनों ओर नाले में रुकी गंदगी साफ की। नगर क्षेत्र के 65 प्रतिशत भाग की वर्षा जल निकासी आदर्श नगर क्षेत्र के नाले से होकर गुजरती है। गत एक दशक के भीतर आदर्श नगर क्षेत्र में जिला परिषद द्वारा नालों का संकरा निर्माण कराने, नालों तक अवैध ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध निर्माण से वर्षा के दौरान नगर क्षेत्र में दर्जनों मकान और संपर्क मार्ग जलमग्न हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed