फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चिंतन किया गया

भाकियू की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चिंतन किया गया

Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
भाकियू की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चिंतन किया गया
चांदपुर/नगीना। भाकियू की पंचायत में किसान समस्याओं को लेकर 13 मार्च को दिल्ली में होने वाली पंचायत को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई गई। वहीं नगीना में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में गन्ना मूल्य भुगतान करने व गन्ना बांड व्यवस्था लागू करने की जोरदार मांग की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डाकबंगले पर चौधरी जसवंत सिंह की अध्यक्षता व राकेश प्रधान के संचालन में हुई पंचायत में किसानों की समस्याओं पर विचार किया गया। वक्ताओं ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में 13 मार्च को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कर्ज माफी के लिए पात्र किसानों का कर्ज माफ करने तथा कर्ज माफी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। वक्ताओं ने नए बिजली कनेक्शन में किसानों के उत्पीड़न को तुरंत बंद करने, गांव राजपुर परसू में विद्युत कनेक्शन धारकों पर होने वाली रिपोर्ट को वापस लेने, चांदपुर-हल्दौर मार्ग पर जमीन के गर्भ में डाला जा रहा गंदा पानी तुरंत बंद करने, किसानों के समस्त गन्ने की खरीद मिल द्वारा किए जाने आदि की मांग की। पंचायत में चौधरी कुलदीप सिंह जिला महासचिव, लुधियान सिंह, नौवहार सिंह, अजयपाल सिंह, कुलदीप शर्मा, मोहम्मद उस्मान, मुखिया रामफल सिंह, अशोक कुमार, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं नगीना में सहकारी गन्ना विकास समिति नगीना के प्रांगण में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने समस्त चीनी मिलों को गन्ना बांड भरने के लिए आदेशित किया था लेकिन जिला गन्ना अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों निष्क्रियता के चलते गन्ना बांड नहीं भरे गए और साथ ही गन्ना मूल्य का भुगतान भी समय से नहीं किया जा रहा है। वक्ताओं ने जोरदार मांग करते हुए कहा कि किसान यूनियन अब गन्ना भुगतान व बांड को मुख्य मुद्दा बना कर आंदोलन करेगी। बैठक में बुंदकी शुगर मिल में गन्ना माफिया के सक्रिय होने व गन्ना पर्ची न मिलने पर भी रोष व्यक्त किया गया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव सुरपाल सिंह की अध्यक्षता व ब्लॉक महामंत्री नितिन सिरोही के संचालन में हुई बैठक को मंडल उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, ब्लॉक कोतवाली अध्यक्ष समरपाल सिंह तहसील अध्यक्ष वीर सिंह ड्वास, चौधरी बिजेंद्र सिंह, अनिल चौहान, धर्मवीर सिंह, बलजीत सिंह, रामभजन सिंह, भूदेव सिंह, अब्दुल गफ्फार, पुखराज, ओमप्रकाश, जसपाल, आफताब अंसारी ने संबोधित किया। बाद में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed