फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   छापामार दस्ते परीक्षा से मात्र 20 मिनट पहले हुए रवाना

छापामार दस्ते परीक्षा से मात्र 20 मिनट पहले हुए रवाना

Fri, 16 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
छापामार दस्ते परीक्षा से मात्र 20 मिनट पहले हुए रवाना
बिजनौर। बृहस्पतिवार को बोर्ड परीक्षा की दूसरी पाली में शिक्षा विभाग की छापेमारी की पोल खुल गई। परीक्षा में उड़नदस्ते परीक्षा शुरू होने से मात्र 20 मिनट पहले डीआईओएस दफ्तर से रवाना हुए। डीआईओएस ने उड़नदस्तों का जवाब-तलब करने की बात कही है। बृहस्पतिवार को एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया है। करीब तीन हजार परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन

डीएम की सख्ती के चलते जिले में बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन चल रही है। अब तक मात्र तीन नकलची पकड़े गए हैं। प्रशासनिक अमला परीक्षा को नकलविहीन कराने में लगा है। डीएम अटल कुमार राय व्यक्तिगत रूप से बोर्ड परीक्षा पर निगरानी रख रहे हैं। डीआईओएस व एडीआईओएस के दस्ते निरीक्षण के लिए समय से निकल जाते हैं, लेकिन कुछ उड़नदस्ते प्रशासनिक व्यवस्था की हवा निकालने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को शाम की पाली में इंटर का भौतिक शास्त्र विषय का पेपर था। डिप्टी सीएम के गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषयों की परीक्षा में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। बृहस्पतिवार को कुछ उड़नदस्ते डीआईओएस दफ्तर से करीब पौने दो बजे रवाना हुए। दस्ते के सदस्य एक-दूसरे का इंतजार करते रहे। परीक्षा दोपहर बाद दो बजे शुरू होती है। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार छह उड़नदस्ते समय से रवाना हो गए थे। अफजलगढ़ क्षेत्र में जाने वाला उड़नदस्ता 12.30 बजे चला गया था। किरतपुर व नगीना क्षेत्र में जाने वाले दस्ते समय से नहीं जाने की जानकारी मिली है। उड़नदस्तों का समय से नहीं निकलना गंभीर मामला है। उड़नदस्तों को दूरस्थ क्षेत्र के आवंटित केंद्रों तक पहुंचने में समय लगता है। इस मामले में उड़नदस्तों के प्रभारी से जवाब-तलब किया जाएगा। जरूरी होने पर प्रभारी व सदस्यों को बदला भी जा सकता है। विभाग के पास अतिरिक्त उड़नदस्तों की पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन

1101 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
बिजनौर। निशांत कुमार यादव के सचल दस्ते ने एचएमआई कॉलेज नहटौर में संस्थागत छात्र मोहम्म्द अदनान पुत्र मोहम्मद आसिफ को नकल के आरोप में पकड़ा है। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में 30 व द्वितीय पाली में 1071 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। दोनो पाली में 1101 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ भागे। अब तक करीब तीन हजार परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed