फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शादी की जिद पर अड़ी सहेलियां,

शादी की जिद पर अड़ी सहेलियां,

Fri, 09 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
शादी की जिद पर अड़ी सहेलियां,
चंदक। एक-दूसरे के प्यार में पागल दो युवतियां शादी की जिद पर अड़ गई। एक युवती दूसरी के घर पहुंच गई और दोनों ने शादी करने को लेकर जमकर हंगामा काटा। दोनों ने साथ साथ जीने मरने की कसम खा ली। दोनों युवतियों के इस रूप को देखकर उनके परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। परिजनों ने दोनों को किसी तरह अलग किया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की एक युवती पास के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। इस दौरान उसका नजीबाबाद निवासी अपनी सहेली से ही प्रेम प्रसंग हो गया। इंटर पास करने के बाद युवती के परिजनों ने उसे आगे नहीं पढ़ाया, जबकि उसकी सहेली एक डिग्री कॉलेज में पढ़ने लगी। दोनों का मिलना जुलना भी कम हो गया। शुक्रवार को नजीबाबाद की युवती अपनी सहेली के घर पहुंच गई। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का ऐलान कर दिया और घर के आंगन में हाथ पकड़कर बैठ गई। दोनों की जिद को देखकर घरवाले दंग रह गए। उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की तो दोनों ने खूब हंगामा किया। दोनों ने अलग होने पर आत्महत्या करने की धमकी तक दे दी। मामले की गांव में चर्चा फैल गई। गांव के एक युवक ने नजीबाबाद निवासी युवती के परिजनों को फोन कर बुलाया। परिजन किसी तरह उसे घर वापस ले गए। मंडावर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed