{"_id":"5a5a4dcc4f1c1baa3f8b4b36","slug":"91515867596-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीआई का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीआई का पुतला फूंका
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
आप ने एफडीआई का पुतला फूंका
फोटो 7
बिजनौर।
रिटेल क्षेत्र में एक सौ प्रतिशत एफडीआई लागू करने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एफडीआई का पुतला फूंका। केंद्र सरकार से इस एफडीआई को वापस लेने की मांग की गई।
आम आदमी पार्टी के नेता नगर पालिका चौक पर एकत्र हुए ओर एफडीआई के विरोध में नारेबाजी की। प्रदेश प्रवक्ता विनीत शर्मा ने कहा कि यूपीए सरकार में 49 प्रतिशत एफडीआई का विरोध करने वाली भाजपा अब शत प्रतिशत एफडीआई लागू कर रही है। मेक इन इंडिया का नारा देने वाली मोदी सरकार विदेशी ब्रांड्स को देश में जड़ जमाने का पूरा मौका दे रही है। सरकार के इस फैसले से छोटे व्यापारियों का विदेशी कंपनियों के सामने ठहरना मुश्किल हो जाएगा। कहा कि देश में रिटेल कारोबार से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 25 करोड़ लोग जुड़े हैं। एफडीआई लागू होने से इनका अस्तित्व संकट में आ जाएगा। नारेबाजी करते हुए एफडीआई का पुतला फूंका। इस दौरान जिला महासचिव अनुपम वर्मा, सौरव शर्मा, आबिद अख्तर बेग, मोहम्मद फसीउद्दीन, मोहम्मद जाहिर, मोहम्मद तारिक, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।