{"_id":"59c55e334f1c1bb4688b607e","slug":"91506106931-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को रुक-रुककर घंटों होती रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को रुक-रुककर घंटों होती रही बारिश
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। क्षेत्र में शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले नजर आए, वहीं नगर क्षेत्र में बारिश से हुए जलभराव से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा।
शुक्रवार सुबह से आसमान पर बादल छाए थे। सुबह 11:30 बजे शुरू हुई हल्की बारिश देर शाम तक रुक-रुककर जारी रही। शाम तीन बजे और साढ़े छह बजे तेज बारिश हुई। लोगों को सता रही गर्मी के बीच बारिश से क्षेत्रवासियों ने राहत तो महसूस की, मगर नगर के निचले इलाकों मोहल्ला मकबरा, हवेलीतला, जाब्तागंज, संतोमालन आदि क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। नगर क्षेत्र के बदहाल मार्गों पर जलभराव से राहगीरों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले नजर आए। खेतों में खड़ी गन्ने की फसल के लिए जहां बारिश अमृत बनकर बरसी, वहीं गेहूं की बुआई के लिए आवश्यक पानी खेतों को मिलने ने किसान काफी खुश थे। किसानों अरविंद, सतविंदर सिंह, मनोज चौहान ने बताया कि बारिश से उन क्षेत्रों के किसानों को काफी राहत मिली, जहां सिंचाई के साधन कम हैं।