फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   संभागीय परिवहन क र्मचारियों ने दिया धरना

संभागीय परिवहन क र्मचारियों ने दिया धरना

Tue, 19 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
संभागीय परिवहन क र्मचारियों ने दिया धरना
संभागीय परिवहन कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन

बिजनौर। उप्र संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर लखनऊ में कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर कार्यालय पर धरना दिया। इस मौके पर आयोजित बैठक में दर्ज एफआईआर निरस्त नहीं होने तक कार्य का बहिष्कारा करने का निर्णय लिया गया।

उप्र संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर सोमवार को कार्य बहिष्कार कर कार्यालय पर धरना दिया। संघ के अध्यक्ष कल्याण सिंह ने लखनऊ में कर्मचारियों पर दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने की मांग की। अन्य वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। जब तक एफआईआर निरस्त नहीं हो जाती कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि घटना को लेकर प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला संरक्षक दुर्गा सिंह ने कहा कि जिले में कर्मचारियों को उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को लेकर एकजुट रहने पर जोर दिया। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष अशोक चौहान, आशीष कुमार, सतीश सिक्का, संजीव, ऋषिपाल, अमर सिंह, रामकुमार भी मौजूद रहे। धरने पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह व संचालन जिला मंत्री नवीन कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed