फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   देर रात तक श्रोताओं ने कविताओं का आनन्द लिया

देर रात तक श्रोताओं ने कविताओं का आनन्द लिया

Tue, 05 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
देर रात तक श्रोताओं ने कविताओं का आनन्द लिया
बिजनौर। जिला कृषि ,औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में विराट कवि सम्मेलन का श्रोताओं ने देर रात तक आनन्द लिया।
विज्ञापन

स्थित इंदिरा बाल भवन में आयोजित कवि सम्मेलन का मां सरस्वती की वंदना से शुरू हुआ। जबलपुर से आये प्रसिद्ध कवि सुदीप भोला ने किसानों की पीड़ा कुछ इस तरह कही-जो देता है खुशहाली ,फिर भी किसान की बदहाली, देख कलेजा फट जाता है, आंखों से आंसू बहते हैं, बाली तक गिरवी रखी हैं ,ऐसी किसान की बदहाली । दिनेश रघुवंशी ने युवा पीढ़ी पर कुछ इस तरह कहा-मेरी आंखों का तारा ही ,मुझे आंखें दिखाता है, जिसे हरेक ख़ुशी दे दी ,वो हरेक गम से मिलाता है, सिखाया बोलना जिसको वो चुप रहना सिखाता है। वीररस के कवि मदन मोहन समर की कविताओं ने खूब वाहवाही लूटी। कवयित्री डॉ कीर्ति काले की कविता बेटी की विदाई खूब पसंद की गई। कवि सम्मेलन का शुभारंभ सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम के संयोजक ज्योति लाल शर्मा,निशांत राठौर ,दीपक गर्ग ने अतिथि कवियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार वीरेशबल ,अनूप खन्ना , जितेन्द्र कुमार शर्मा, शकील अहमद, अलोक गोविल , सज्जन कुमार, कपिल थापन , मरगूब रहमानी ,हसनैन नकवी ने विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत किया। डॉ कुंवर बेचैन की अध्यक्षता व डॉ प्रवीण शुक्ल के संचालन में कवि सम्मलेन करीब दस बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed