फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ईद की नमाज छूटने से नमाजियों में रोष

ईद की नमाज छूटने से नमाजियों में रोष

Sun, 03 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
ईद की नमाज छूटने से नमाजियों में रोष
नींदडू़। लगातार बारिश होने से ईद-उल-अजहा की नमाज का कार्यक्रम तब्दील करते हुए इसे पुन: निर्धारित किया गया था, लेकिन नए कार्यक्रम को ठीक से क्रियान्वित नहीं किए जाने से सैकड़ों लोगों की ईद की नमाज छूट गई। इससे उनमें जबरदस्त रोष देखा गया।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा की नमाज का समय ईदगाह में आठ व जामा मस्जिद में सवा आठ बजे निर्धारित किया गया था। शनिवार को लगातार वर्षा के चलते शहर इमाम काजी नूर अहमद फारूकी ने नमाज का समय तब्दील करते हुए जामा मसजिद समेत आबादी क्षेत्र की मस्जिदों में ईद की नमाज का समय आठ बजे और धामपुर-नूरपुर मार्ग के दोनों ओर की मस्जिद अबुबक्र, मस्जिद जीनतुल इस्लाम, सुनहरी मस्जिद, मोती मस्जिद, चांद मस्जिद व उमर मस्जिद में नमाज का समय 8.15 बजे निर्धारित करते हुए मस्जिद के लाउडस्पीकर से कई बार एलान कराया था। उधर, जामा मस्जिद समेत अंदरूनी मस्जिदों में तो ईद-उल-अजहा की नमाज 8.00 अदा की गई, लेकिन भ्रमवश 8.15 बजे की मस्जिदों में भी ईद की नमाज 8.00 बजे ही पढ़ ली गई, इससे नमाजियों में काफी रोष देखा गया। इस बाबत काजी नूर अहमद फारूकी का कहना है कि नए कार्यक्रम के मुताबिक नमाज पढ़ानी चाहिए थी, जबकि मस्जिद जीनतुल इस्लाम के मोलवी शमशीर अहमद ने बताया कि नमाज का समय 7.55 रखा गया था, लेकिन आसपास के गांवों से आने वाले लोगों का इंतजार कर 8.00 बजे के बाद नमाज पढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed