{"_id":"593848ef4f1c1bd5558b45e0","slug":"91496860911-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए भवन के साथ जल्द शुरू होगा रोडवेज बस स्टेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए भवन के साथ जल्द शुरू होगा रोडवेज बस स्टेंड
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर (ब्यूरो)। बिजनौर में रोडवेज कार्यालय का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही रोडवेज का कार्यालय नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। नए रोडवेज परिसर को यात्रियों के ध्यान में भी रखकर तैयार किया गया है।
बिजनौर शहर में करीब पांच करोड़ की लागत से रोडवेज का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। अभी परिसर में आरसीसी डलनी बाकि है। भवन को तैयार करने वाली कंपनी जल्द ही इसको निगम को सौंपेगी। रोडवेज स्टेंड का निर्माण वर्ष 2015 के अंतिम में शुरू हुआ था। रोडवेज स्टेंड को तैयार करने वाली कंपनी को इसको 2016 के अंत में तैयार करके देना था, लेकिन एक किस्त रुकने और खनन बंद होने के कारण इसको तैयार होने में और अधिक समय लगा। एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि इसको यात्रियों की सुविधाओं के हिसाब से शासन ने तैयार कराया है। पुराने रोडवेज स्टेंड में यात्रियों को गर्मी और बरसात में बैठने तक की सुविधा सहीं नही थी, साथ ही महिलाओं के लिए सुलभ शौचालय भी नहीं था, लेकिन अब नए रोडवेज स्टेंड में यात्रियों के लिए प्रतिक्षालय, शौचालय व खाद्य पदार्थों की दुकान भी खुलेगी। एआरएम ने बताया कि रोडवेज स्टेंड के भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। जल्द ही इसको बनाने वाली कंपनी निगम को सौंपेगी।