फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   900 rupees license for waste water

900 रुपये में मिलता है पानी की बर्बादी का लाईसेंस

Fri, 17 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
900 rupees license for waste water
बिजनौर में टोटी न होने के कारण टंकी से बहता पानी। - फोटो : BIJNOR
900 रुपये में मिलता है पानी की बर्बादी का लाइसेंस
विज्ञापन

बिजनौर। वाहन और सड़क धोने के नाम पर जिले में हर रोज लाखों लीटर पानी बर्बाद कर दिया जाता है। शहरों में तो पानी की बर्बादी का लाइसेंस केवल 900 रुपये में मिल जाता है। कस्बों में पानी की बर्बादी के लिए कोई शुल्क तक नहीं देना होता है। अफसरों के घरों व सरकारी आवासों के आसपास भी हर रोज पानी की बर्बादी होती है लेकिन इसकी केवल अनदेखी ही होती है।
वाहनों को धोने के लिए जगह जगह डग बने हुए हैं। यहां 20 से 100 रुपये लेकर वाहनों को धोया जाता है। वाहनों को धोने में एक ही डग पर हर रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद किया जाता है। नगर पालिका से डग का कामर्शियल कनेक्शन केवल 900 रुपये में मिलता है। यानि केवल 900 रुपये जमा करके पूरे साल पीने के पानी की बर्बादी का लाइसेंस मिल जाता है। केवल एक बाइक धोने में 100 लीटर से ज्यादा पानी खर्च होता है। इससे एक डग पर होने वाले पानी खर्च का अनुमान लगाया जा सकता है। देहात के बाजारों में भी ये डग चल रहे हैं। जिले भर में सैकड़ों डग चल रहे हैं। वाहन को धोने में इस्तेमाल होने वाला पानी बाद में नाली में ही बह जाता है। जिले भर में लाखों लीटर साफ पानी जमीन से निकालकर उसे प्रदूषित करके नालियों में बहा दिया जाता है।
विज्ञापन

-- सड़क धोने में खर्च पानी हमेशा के लिए खत्म
दुकानदार सुबह को दुकान खोलने से पहले अपनी दुकानों के बाहर सड़क धोते हैं। काफी लोग अपने घरों के बाहर भी सड़क धोते हैं। धूल को खत्म करने के लिए सड़क धोते हैं जबकि इससे धूल थोड़ी देर के लिए ही सड़क पर चिपकती है और बाद में फिर उड़ती है। लेकिन धूल चिपकाने के लिए पानी को बर्बाद करके उड़ा दिया जाता है। सड़क पर डाला गया पानी जमीन के अंदर भी नहीं जा पाता और हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- पानी बर्बाद करने वालों पर होगी कार्रवाई
एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि पानी की बर्बादी करने वाले लोगों को चिह्नित किया जाएगा। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। पानी को बर्बाद करने के बजाए इसकी बचत की आदत डालनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed