फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   85 percent of teenagers got the first dose of anti-coronavirus vaccine

85 प्रतिशत किशोरों को लगी कोरोनारोधी टीके की पहली डोज

Sun, 13 Mar 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
85 percent of teenagers got the first dose of anti-coronavirus vaccine
85 प्रतिशत किशोरों को लगी कोरोनारोधी टीके की पहली डोज
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना से चारों ओर हाहाकार मचा हुआ था। लोग घरों से बाहर निकलने में डरने लगे थे। इस दौरान कोरोना वैक्सीन लोगों के लिए संजीवनी साबित हुई। जिससे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी हद तक बढ़ गई। जिले में 85.42 प्रतिशत किशोरों को कोरोनारोधी टीके की पहली डोज लग चुकी है। जिससे किशोरों में कोराना का असर कम दिखाई दिया।
जिले में कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने तबाही मचा दी थी। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देख लोग घरों में कैद हो गए थे। इसके बाद धीरे-धीरे पूरे देश में कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया गया। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 से ऊपर वालों में 100 फीसदी वैक्सीनेशन किया जा चुका है। 15 से 18 उम्र तक के 220639 यानि 85.42 प्रतिशत किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसके साथ ही 63333 यानि 24.52 प्रतिशत किशोरों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। जिले में टीकाकरण के लिए दो तरह की वैक्सीन कोविशिल्ड और कोवैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। कोरोना वैक्सीन की वजह से तीसरी लहर लोगों के लिए ज्यादा घातक साबित नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले में चार दिनों से नहीं मिला कोई संक्रमित
जिले में बीते चार दिनों से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं है। जिसके चलते इस समय जिले में केवल एक सक्रिय संक्रमित मरीज रहा है। अब जिले में कोरोना से हालात सामान्य हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना नियंत्रण में हैं। किशोरों में वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही सभी को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed