फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   85 percent construction of medical college completed, studies will start from next session

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज का 85 प्रतिशत निर्माण पूरा, अगले सत्र से पढ़ाई होगी

Wed, 20 Dec 2023 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
85 percent construction of medical college completed, studies will start from next session
बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भवन।
-राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम आने का इंतजार, तैयारियां शुरू
विज्ञापन

- टीम के निरीक्षण करने के बाद ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपे जाएंगे भवन
-जनवरी के अंत तक राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम आने की उम्मीद


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज शुरू होने से पहले राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम का इंतजार है। टीम के आने से पहले निरीक्षण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, स्वाहेड़ी में बन रहेे कॉलेज के भवनों को भी टीम के निरीक्षण के बाद ही मेडिकल प्रशासन को सौंपा जाएगा। मेडिकल कॉलेज का करीब 85 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को सत्र 2024-25 से चलाने की तैयारी है। इसके लिए निर्माण कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का संपूर्ण निर्माण कार्य करीब 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जबकि स्वाहेड़ी में कॉलेज का 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम जनवरी के अंत तक निरीक्षण करने आ सकती है।
विज्ञापन

इसके लिए एकेडमिक ब्लॉक, प्राचार्या आवास, गर्ल्स एवं ब्यॉज हॉस्टल, बहुउद्देश्यीय भवन, मेडिकल स्टाफ आवास आदि भवनों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम निरीक्षण के बाद ही मेडिकल कॉलेज के संचालन को अनुमति पत्र देगी। इसके बाद ही एमबीबीएस के विद्यार्थियों का एडमिशन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वाहेड़ी में मेडिकल कॉलेज में चल रहा यह काम

जिले में महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज बन रहा है। बच्चों की पढ़ाई स्वाहेड़ी में बन रहे भवनों में होगी। वर्तमान में वहां सड़क, मुख्य द्वार, पानी टैंक, बिजली आदि का काम चल रहा है। जनवरी के अंत तक स्वाहेड़ी में सभी भवनों का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।


सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का हो रहा निर्माण
मेडिकल कॉलेज परिसर में 150 केएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। इसके निर्माण तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं। एमबीबीएस की कक्षा शुरू होने से सभी निर्माण पूरा करना है। जनवरी के अंत तक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण पूरा होने बात कही जा रही है।



मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा गया है। जनवरी के अंत तक राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम आने की उम्मीद है। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed