फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   84 hours have passed, Income Tax Department's investigation is going on in the mill.

Bijnor News: 84 घंटे बीते, मिल में चल रही आयकर विभाग की जांच

Sat, 01 Nov 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
84 hours have passed, Income Tax Department's investigation is going on in the mill.
धमपुर चीनी मिल के मेन गेट पर कर्मचारियों की तलाशी लेते सुरक्षाकर्मी संवाद
धामपुर (बिजनौर)। चीनी मिल में चौथे दिन भी आयकर विभाग की टीम जमी रही और जांच जारी रही। आयकर विभाग के अधिकारियों की ओर से पिछले 84 घंटे से लगातार जांच चल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने चीनी मिल परिसर से बाहर निकाल कर धामपुर जंक्शन कॉलोनी माइक्रो में मिल अधिकारियों के आवासों पर भी पहुंचकर जांच की। मिल सूत्रों का कहना है कि जांच के कारण चीनी मिल में विभिन्न विभागों का कार्य भी पिछले चार दिन से प्रभावित है। छह नवंबर को चीनी मिल का सत्र शुरू होने वाला है। इसकी तैयारी की जा रही है। लेकिन आयकर विभाग की छापेमारी के चलते पेराई सत्र पर संशय बना हुआ है। इसे लेकर किसान परेशान है।
विज्ञापन

शनिवार को भी चीनी मिल में ड्यूटी पर पहुंचे केवल उन्हीं कर्मचारियों को अंदर जाने दिया, जिनके पास मिल के परिचय पत्र थे। मिल के गेट पर तैनात जवान चीनी मिल के अंदर जाने वालों और अंदर से बाहर आने वाले सभी कर्मचारियों की तलाशी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed