फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राष्ट्रीय लोक अदालत में 3549 वादों का हुआ निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 3549 वादों का हुआ निस्तारण

Sat, 09 Mar 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 3549 वादों का हुआ निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत में 3549 वादों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय लोक अदालत में 3549 वादों का निस्तारण कर तीन लाख 47 हजार 80 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।। एमएसी के 14 वादों में 55 लाख 50 हजार का प्रतिकर दिलाया गया। बैंकों के 297 प्री लिटिगेशन मामलों में दो करोड़ तीन लाख 65 हजार 125 रुपये के समझौते कराए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जज राकेश सिंह के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायधीश अल्ला रक्खे खां ने नौ वादों का निस्तारण कराया। इनमे एमएसी के पांच वादों में 26 लाख 55 हजार रुपये का प्रतिकर दिलाया। प्रथम अपर जिला जज संजीव पांडेय ने सिविल के दो, द्वितीय अपर जिला जज राजकुमार बंसल ने नौ वादों का निस्तारण किया। उन्होंने एमएसी के तीन वादों में 15 लाख 352 हजार का प्रतिकर दिलाया। तृतीय अपर जिला जज सुनील कुमार पंचम ने चार वादों का निस्तारण करते हुए पांच लाख 55 हजार का प्रतिकर दिलाया। चतुर्थ अपर जिला जज रजनीश कुमार ने चार वादों में आठ लाख दस हजार रुपये का प्रतिकर दिलाया। षष्ठम अपर जिला जज मुमताज अली ने दो, अपर जिला जज नगीना चंद्रशेखर मिश्र ने छह वादों का निस्तारण किया। प्रधान न्यायधीश कुटुंब न्यायालय सुनीत चंद्रा ने 26 वादों का निस्तारण कराया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उदयवीर सिंह ने 457 शमनीय दंडिक वादों का निस्तारण कर एक लाख 73 हजार 450 रुपये का अर्थदंड लगाया। अन्य मजिस्ट्रेट न्यायालय में 509 वादों का निस्तारण कर 17 हजार 600 का जुर्माना लगाया गया। नजीबाबाद स्थित मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा 131 वादों का निस्तारण कर 131 वादों का निस्तारण कर 78 हजार 920 का जुर्माना लगाया। सात सिविल वादों का भी निस्तारण किया गया। नगीना स्थित मजिस्ट्रेट न्यायालय में 427 वादों का निस्तारण कर 45 हजार 380 रुपये का जुर्माना लगाया गया। बाह्य न्यायालयों में 20 वादों का निस्तारण किया गया। चांदपुर न्यायालय द्वारा 86 शमनीय दांडिक वादों का निस्तारण कर 30 हजार 230 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
विज्ञापन


रेलवे फाटक बंद रहेगा
चंदक। चंदक रेलवे स्टेशन के अंतर्गत फाटक संख्या 494 बी पूंडरी फाटक पर मरम्मत और स्लीपर बदलने के कारण यातायात बंद रहेगा। स्टेशन मास्टर अमित राजपूत ने बताया की सेक्शन इंजीनियर रेलपथ के अनुसार पूंडरी फाटक 494 बी पर मरम्मत कार्य होने के कारण रविवार को प्रात: सात बजे से शाम 19 बजे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed