फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लाखों के स्टांप लगा करोड़ों की सरकारी भूमि खुर्दबुर्द करने की थी नीयत

लाखों के स्टांप लगा करोड़ों की सरकारी भूमि खुर्दबुर्द करने की थी नीयत

Sat, 09 Mar 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
लाखों के स्टांप लगा करोड़ों की सरकारी भूमि खुर्दबुर्द करने की थी नीयत
बेशकीमती जमीन कब्जाने की फिराक में था लेखपाल
विज्ञापन

धामपुर। फतेहउल्लापुर खास (अंदर चकबंदी) स्थित बंजर और नवीन परती की बेशकीमती भूमि को कब्जाने की योजना में केवल पटवारी ही शामिल नहीं है, लेखपाल सहित राजस्व विभाग के कई बड़े अधिकारियों ने फर्जीवाड़े के लिए पूरी योजना बनाई थी। इसी योजना के अनुसार सरकारी भूमि के हुए तीनोें बैनामों में करीब 61 लाख के स्टांप और सरकारी फीस जमा करते हुए अलग-अलग कुल 33 लाख रुपये का लेनदेन दिखा कई सौ वर्गमीटर सरकारी भूमि आपस में एक दूसरे के नाम कर दी गई। जबकि नेशनल हाईवे के नजदीक आने के कारण इस भूमि की कीमत वर्तमान में कई करोड़ रुपये है।
उल्लेखनीय है कि फतेहउल्लापुर खास अंदर चकबंदी जिस बेशकीमती भूमि को लेखपाल और तहसील के अधिकारियों ने मिलीभगत कर औने पौने दामों पर दूसरे को बैनामा किया था। असल में उस जमीन को खुर्दबुर्द करने की बाकायदा माफिया ने पूरी योजना तैयार की थी। राजस्व सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने स्थानीय रजिस्ट्री कार्यालय में 19 जनवरी को 151 वर्गमीटर भूमि का बैनामे कराने में 18 लाख 8 हजार रुपये का स्टांप और सरकारी फीस के साथ मात्र इस भूमि के बदले बेचने वाले को मात्र 6 लाख रुपये देना, 14 फरवरी को कराए 252 वर्गमीटर के बैनामे में कुल 18 लाख 15 हजार का स्टांप, सरकारी फीस के साथ कुल 9 लाख रुपये का लेनदेन, 21 फरवरी को कराए 354 वर्गमीटर भूमि के बैनामे में 25 लाख 64 हजार का स्टांप व 18 लाख रुपये जमीन के बदले देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

इस बेशकीमती भूमि को अलग-अलग गांवों के कई लोगों के नाम बैनामा कराया गया है। आश्चर्यजनक बात यह है जिस बंजर व नवीन परती की भूमि को औने पौने दामों में माफिया ने बेच दिया। उस जमीन की असल कीमत करोड़ रुपये से भी ज्यादा बैठती है। अब एसडीएम के सरकारी भूमि को उसकी मूल श्रेणी में वापस करने के आदेश के बाद भूमि खरीदने के नाम पर खर्च किए 61 लाख के स्टांप और सभी बैनामे शून्य हो जाते हैं। एसडीएम की कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले से जुडे़ लोग अपने बचाव में अधिकारियों की परिक्रमा करते पजर आ रहे हैं। वहीं, एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य के आदेश के बाद आरोपी सुभाष, हिंमाचल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लेखपाल डेविड ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। लेखपाल तेजपाल सिंह का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। विवादित भूमि को उसकी मूल श्रेणी में वापस भेज दिया है। उनका इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। वहीं, कोतवाल सुधीर पाल धामा ने बताया कि पटवारी डेविड की ओर से दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कायम करने को तहरीर दी गई थी। लेकिन तहरीर में कुछ कमी पाए जाने पर अभी रिपोर्ट कायम नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed