{"_id":"5c12974f42c7925cf85b3013","slug":"81544722255-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती की जमीन में धड़ल्ले से काटी जा रही हैं कालोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती की जमीन में धड़ल्ले से काटी जा रही हैं कालोनियां
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेती की जमीन में काटी जा रहीं कॉलोनियां
धामपुर। प्रदेश सरकार की सख्ती के बावजूद नगर क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा भेजे जा रहे नोटिसों का भी कॉलोनाइजर जवाब नहीं दे रहे हैं। एसडीएम ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
सरकार के सख्त आदेश हैं कि खेती की जमीन में किसी भी तरह से कॉलोनियां नहीं काटी जानी चाहिए। लेकिन धामपुर तहसील क्षेत्र में सरकार के आदेेेशों का उल्लंघन हो रहा है। नगर के चारों ओर से सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर भूमाफिया किसानों की जमीन को कम दामों पर क्रय कर खरीदकर कॉलोनियां काट रहे हैं। आरोप लगाया गया कि इन लोगों को सत्ता पक्ष के लोगों का संरक्षण है। विनिमित क्षेत्र के जेई ओपी मालवीय का कहना है कि वह अभी तक 15 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी कर चुके हैं। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी कॉलोनाइजरों ने जवाब नहीं दिया है। जेई का कहना है कि नगर की जिन कॉलोनियों को वैद्यता नहीं है। कोई भी ऐसी कालोनियों में प्लाटों की खरीदारी न करें। यदि ऐसा करता है तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा। उच्चाधिकारियों का आदेश मिलते ही ऐसे अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया जाएगा।