{"_id":"5c1157bbbdec2241b054ea65","slug":"81544640443-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में यात्रियों से वसूला जा रहा अतिरिक्त किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में यात्रियों से वसूला जा रहा अतिरिक्त किराया
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
UP roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, परिवहन निगम और डीटीसी की रोडवेज बसों के किराए में दो से तीन रुपये तक का फर्क है। रोडवेज बसों में एक समान किराया न होने के कारण परिचालकों और यात्रियों में झड़पें होती रहती हैं।
विज्ञापन
अभी तक लंबी दूरी की बसों अतिरिक्त किराया वसूलने की बात सामने आती रही हैं। मगर, अब कम दूरी वाले रूट पर भी किराए में दो से तीन रुपये का अंतर आ रहा है। बिजनौर से नजीबाबाद की दूरी मात्र 33 किलोमीटर है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बिजनौर से नजीबाबाद रूट पर किराया 37 रुपये निर्धारित कर रखा है। बिजनौर डिपो की बसों में यात्रियों से 37 रुपये किराया वसूला जाता है जबकि मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मुरादाबाद, रामपुर आदि डिपो की बसों में किराया दो रुपये तक अतिरिक्त लिया जा रहा है।
विज्ञापन
यही नहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली की रोडवेज बसों में यह किराया 40 रुपये तक है। प्रतिदिन बिजनौर से नजीबाबाद सफर करने वाले यात्री नरेश कालरा, जितेंद्र कुमार, कुशपाल, प्रमोद भुइयार, बृजेश कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने कई बार इस बारे में अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
इस कारण यात्री यह नहीं समझ पा रहे हैं किस डिपो का किराया ठीक और किसका गलत। हैरत की बात यह है कि एक ही रूट पर चल रही रोडवेज बसों में अलग-अलग डिपो की बसों में किराया भी अलग-अलग लिया जा रहा है। एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि सभी राज्यों में किराया अलग अलग होने के कारण यह समस्या है। इसके लिए आरएम ने एक कमेटी बनाई है, जो इस संबंध में बात करेगी।