फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   समिति के भरसक प्रयास के बाद भी किसानों की समस्याओं का निदान नहीं, हंगामा

समिति के भरसक प्रयास के बाद भी किसानों की समस्याओं का निदान नहीं, हंगामा

Tue, 27 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
समिति के भरसक प्रयास के बाद भी किसानों की समस्याओं का निदान नहीं, हंगामा
समय से पर्चियां नहीं मिलने से किसानों में रोष
विज्ञापन

धामपुर। समय से पर्चियां नहीं मिलने पर किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने डिप्टी केन कमिश्नर से व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है।
धामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र नौ नवंबर को शुरू हुआ है। पहले किसानों को पर्चियों का वितरण मिल की ओर से कराया जा रहा था। इस बार व्यवस्था को बदल दिया गया है। चीनी मिल से व्यवस्था को हटा कर गन्ना समितियों में लागू कर दी है। किसान हरिराज सिंह जोगेंद्र सिंह, कुमुद कुमार, इंदर सिंह, मनोज कुमार ने बताया कि व्यवस्था के बदलने से किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि समिति में फर्द जमा करने के बाद भी अधिकांश किसानों के सट्टे बंद हैं। वे सट्टा चलवाने की मांग को लेकर समिति के अधिकारियों के चक्कर लगाने को विवश हो रहे हैं। समिति में किसानों ने एससीडीआई अमित कुमार पांडेय के सामने काफी देकर तक हंगामा किया। एससीडीआई अमित कुमार पांडेय का कहना है कि वह किसानों की समस्या का हल कराने में हर समय तत्पर है।

14 पर्ची वितरकों की अनुबंध पर तैनाती
समिति के सभापति कुशलपाल सिंह ने बताया कि डिप्टी केन कमिश्नर के आदेश पर ई टेंडरिंग के माध्यम से ठेकेदार की ओर से समिति में 14 पर्ची वितरकों को अनुबंध के आधार पर नियुक्त कर लिया है। उनके द्वारा नियमित तौर पर पर पर्चियों का वितरण शुरू कर दिया है। अब किसानों की पर्ची वितरण समस्या का हल हो गया है। उन्होंने बताया कि समिति में मानक के अनुरूप 72 पर्ची वितरकों की तैनाती होनी चाहिए। समिति के 14 कर्मचारियों को अनुबंध के आधार पर नियुक्त करने के बाद भी 38 पर्ची वितरकों के पद खाली है. जिनको भरने का समिति स्तर से प्रयास किया जा रहा है। डिप्टी केन कमिश्नर को इस बाबत अवगत करा दिया गया है। तैैनाती से ठेकेदार ने जिला गन्ना अधिकारी और डिप्टी केन कमिश्नर को अवगत करा देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed