{"_id":"5bf990babdec2241cc617d25","slug":"81543082170-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा भक्तों ने की बैराज व विदुर कुटी पर सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा भक्तों ने की बैराज व विदुर कुटी पर सफाई
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। गंगा मेले में छोड़ी गई गंदगी को गंगा विचार मंच व जिला पंचायत की टीम ने शनिवार को साफ कर दिया। विदुर कुटी के मेले में पूरी तरह सफाई नहीं हो पाई है। यहां पूरी सफाई होने में एक सप्ताह लगेगा।
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा बैराज व महात्मा विदुर कुटी के सामने गंगा मेला लगा था। जागरूक करने के बाद भी लोग गंगा किनारे गंदगी करने से बाज नहीं आए। गंगा घाट पर पुराने कपड़ों के अलावा खाने पीने का सामान, पत्तल व अन्य सामान छोड़कर चले गए। गंगा बैराज पर सुबह सात बजे गंगा विचार मंच नमामि गंगे के जिला संयोजक सौरभ सिंघल की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया। वहां से करीब चार ट्राली कूड़ा निकालकर इकट्ठा किया गया। नगर पालिका बिजनौर की ट्रैक्टर ट्राली से इस कूड़े को भिजवाया गया। दोपहर दो बजे तक यह सफाई अभियान चला। गंगा के घाट को चकाचक कर दिया गया। सौरभ सिंघल के मुताबिक गंगा के घाट के आसपास जो कूड़ा करकट व गंदगी बची उसे रविवार सुबह सात बजे से सफाई अभियान चलाकर साफ किया जाएगा। इस दौरान सतीश खन्ना, महिप सिंघल, छत्रपाल, सागर, राहुल राजपूत, विष्णु समेत बड़ी तादाद में गंगा सेवक मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से श्मशान घाट के पास सुबह नौ बजे से चार बजे तक सफाई अभियान चलाया गया। नगर प्रभारी आशीष वशिष्ठ, नगर अध्यक्ष अमित शर्मा, मणि खन्ना, गुरमुख सिंह, आशीष शर्मा व अन्य मौजूद रहे। जिला पंचायत की ओर से विदुर कुटी पर कचरे व कूड़े को साफ करने के लिए करीब 30 कर्मचारी लगाए गए जो सुबह से साफ सफाई करने में जुटे रहे। घाट की सफाई कर दी गई। गंगा मेले क्षेत्र में अभी बहुत कूड़ा कचरा पड़ा है। जिला पंचायत के प्रभारी अभियंता कपिल देव के मुताबिक मेला क्षेत्र के सफाई अभियान में एक सप्ताह लगेगा। रोज सफाई कराई जाएगी।