{"_id":"5bf30cc2bdec221a020c618d","slug":"81542655170-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल नहटौर मार्ग की मरम्मत का कार्य तेजी से न होने से भाकियू कार्यकर्ता नाराज, आंदोलन को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल नहटौर मार्ग की मरम्मत का कार्य तेजी से न होने से भाकियू कार्यकर्ता नाराज, आंदोलन को चेताया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
भाकियू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं में प्रशासन की कार्यशैली को लेकर असंतोष है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन की धीमी रफ्तार के चलते अभी तक बदहाल नहटौर मार्ग की मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका है। इस कारण से किसानों का गन्ना मिल को आपूर्ति करने में काफी दिक्कत आ रही है।
गन्ना समिति में सोमवार को संपन्न हुई किसानों की बैठक में वक्ताओं ने शासन और प्रशासन की किसान विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। आरोप है कि जब शासन और प्रशासन को पता था कि बिजनौर जिले में धामपुर-नहटौर मार्ग पूरी तरह से बदहाल है, तो किसानों के शोर मचाने के बाद भी संज्ञान में क्यों नहीं लिया गया। गन्ने की सीजन शुरू होने के बाद मार्ग के गड्डा भराई का काम शुरू किया गया है। वह भी अभी तक अधूरा है। नहटौर से धामपुर चीनी मिल में किसानों को गन्ना आपूर्ति करने में भारी प्रॉब्लम हो रही है। क्षेत्र में सत्ता पक्ष का कोई जनप्रतिनिधि उनकी सुनने के राजी नहीं हो रहा है। किसानों को पैड़ी गन्ने की आपूर्ति न होने की स्थिति में गेहूं बुवाई को दूरी हो रही है, जिससे उनका मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है। भाजपा के विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष आदि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के आवास है। पर किसी को इस मार्ग की बदहाली को दूर करने की चिंता है। चेताया कि यदि जल्द ही डीएम से संबंधित मार्ग की मरम्मत नहीं कराई तो आंदोलन होगा। बैठक में घनश्याम पांडेय, करन सिंह, पंकज कुमार, देवेंद्र कुमार, निहाल सिंह, रामकुमार, कन्हैया सिंह, गौरव कुमार रहे। संचालन अमित कुमार ने किया।