{"_id":"5bf30989bdec2269407f07ca","slug":"81542654345-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से मेले में खाकी की सतर्कता परखने निकले एसपी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से मेले में खाकी की सतर्कता परखने निकले एसपी, हड़कंप
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। तिगरी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर एसपी बाइक लेकर खाकी की सतर्कता को परखने निकल पड़े। कप्तान ने मेले की अस्थायी चौकियों और स्नान घाटों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में ज्यादातर पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद मिले। जबकि कई दरोगा और सिपाही नदारद मिले। जिस पर एसपी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और दोबारा गलती दोहराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। कप्तान के अचानक हुए निरीक्षण पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई।
पश्चिमी यूपी के ऐतिहासिक तिगरी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस के आला अफसर बेहद गंभीर है। मेले में पुलिस गैर जनपद की पुलिस ने अपनी आमद करा दी है। चौदह सेक्टरों में विभाजित मेले में चौदह अस्थायी चौकियां बनाई गई हैं। मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए हैं। जबकि श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है।