फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुरखुलूस माहौल में अकीदत के साथ मनाई गई ईद

पुरखुलूस माहौल में अकीदत के साथ मनाई गई ईद

Thu, 23 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुरखुलूस माहौल में अकीदत के साथ मनाई गई ईद
अमरोहा। जिलेभर में ईद-उल-अजहा पुरखुलूस माहौल में अकीदत के साथ मनाई गई। ईदगाह पर मुफ्ती सालिम ने ईद की नमाज अदा कराई। शिया जामा मस्जिद शफात पोता में मौलाना डॉ. सय्यद मुहम्मद सियादत नक़वी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के लिए हजारों मुस्लिम बच्चों के साथ ईदगाह पहुंचे। आसमान में छाए बादलों से नमाजियों को काफी राहत मिली। साढे़ सात बजे ईद की नमाज को लोग जुटे। सुहाने मौसम में 20 हजार नमाजियों ने अल्लाह तआला से अमन-चैन की दुआ मांगी। ईदगाह के बाहर पालिका अध्यक्ष पति, पूर्व कैबिनेट मंत्री और एमएलसी और बसपा नेताओं ने अपने-अपने कैंप पर लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की।
विज्ञापन

बुधवार को बकरीद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह के अलावा शहर की तमाम मस्जिदों में अकीदतमंदों की जबरदस्त भीड़ रही। ईदगाह के नजदीक जहां जगह मिली वहीं बैठकर नमाज अदा कर ली। बकरीद की नमाज के बाद एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला चला। अकीदतमंदों ने नमाज के तय समय से घंटों पहले से ही ईदगाह पर पहुंचना शुरू कर दिया। बुजुर्ग, युवा, बच्चे सफेद कुर्ता-पायजामा और जालीदार टोपी पहनकर ईदगाह पहुंचे। नमाज के समय तक ईदगाह के अंदर और बाहर कहीं जगह नहीं बची थी। शहर की प्रमुख मस्जिदों के साथ ही सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में भी नमाज पढ़ी गई। देश और कौम की तरक्की, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने अपनी हैसियत के अनुसार कुर्बानी दी। कुर्बानी का सिलसिला दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन

-----------------
घर-घर जाकर दी मुबारकबाद
अमरोहा। लोगों ने कुर्बानी के बाद अपने रिश्तेदारों को घर जाकर बधाई दी। कुर्बानी के जानवर का मांस घरों में बनाया। घरों से पकवान की खुशबु महक रही थी। बिरयानी और कबाब के साथ साउथ इंडियन डिशेज भी बनाईं। घर-घर जाकर मुबारकबाद पेश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
अमरोहा। पुलिस और प्रशासन की ओर से बकरीद की नमाज अदा कराने के लिए जबरदस्त इंतजाम किए गए। ईदगाह और मस्जिदों के आस पास कड़ी सुरक्षा रही। एसडीएम सुखवीर सिंह, सीओ जितेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान की मौजूगी में भारी फोर्स तैनात रहा। छतों से तैनात सुरक्षा कर्मियों ने असामाजिक तत्वों पर निगाह रखी। जबकि नमाज के दौरान जानवरों की रोकथाम के लिए जाल और रस्सी लगाई गई। वहीं एलआईयू की टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की।

--------------------
दोपहर तक बंद रहा बिजनौर रोड
अमरोहा। ईदगाह में बकरीद की नमाज के लिए बिजनौर रोड पर वाहनों को रोक दिया गया। केवल बाइकों या छोटी गाड़ियों को जाने की अनुमति दी गई। जोया से आने वाले ट्रैफिक को अतरासी की ओर डायवर्ट कर दिया गया। जिसके चलते राहगीरों को परेशानी हुई। हालांकि नमाजियों के घर लौटने के बाद ट्रैफिक पर लगी रोक को हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed